लॉयन न्यूज नेटवर्क। फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस के फैंस बेकाबू हो गए। हजारों फैंस ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में दंगे शुरू कर दिए। गाडिय़ां तोड़ीं और आगजनी की। पेरिस के अलावा कई अन्य शहरों तक ये हिंसा फैल गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोडऩी पड़ी। पेरिस में हजारों पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि लेओन, नीस में भी हिंसक घटनाएं हुई हैं। पेरिस के मशहूर चैम्प्स एलीसीस में भी फैंस आपस में भिड़ गए।


बताया जा रहा है कि, फ्रांस की जीत देखने के लिए लाखों फैंस फ्रांस के शहरों में सार्वजनिक जगहों पर इक_ा हुए थे। लेकिन, अर्जेंटीना से 4-2 से मिली हार के बाद उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। गुस्साए फैंस पुलिस से भी भिड़ गए। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। कई जगहों पर फैंस को संभालने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।