लॉयन न्यूज, बीकानेर। कलर्स टीवी के सीरियल झांसी की रानी में बीकानेर के लाडले को अभिनय का अवसर मिल गया है। बीकानेर के ही कोरियोग्राफर आर्यन जोशी को यह अवसर मिला है। जोशी ने बताया कि यह सब उन्हें बीकानेर के प्यार की बदौलत मिला है।

झांसी की रानी में उनका अभिनय महत्वपूर्ण बताया जा रहा है, कहा जा रहा है कि उनका रोल बीकानेर ही नहीं पूरे देश का मन मोह लेगा। बताया जा रहा है कि इसके अलावा उनके पास दो भोजपूरी व एक राजस्थानी फिल्म आ गई। जिनमें शीघ्र ही वह काम शुरू कर देंगे। बतादें कि जोशी के पिता भी अभिनय करते थे तथा जोशी उन्हीं के सपने को पंख देना चाहते हैं। जोशी ने बताया कि वह बहुत जल्द अपने परिवार को भी मुंबई शिफ्ट कर देंगे।