लॉयन न्यूज,बीकानेर। खारा ग्रोथ उद्योग संघ ने अपने साथी स्व.महेन्द्र सिंह बीदावत की याद को चिरस्थायी बनाये रखने की उद्देश्य से उनके नाम से एक मार्ग का नामकरण करने की घोषणा की है। ये घोषणा क्षेत्रिय प्रबंधक रिको सुभाष गर्ग ने स्व महेन्द्र सिंह बीदावत की मूर्ति अनावरण समारोह के दौरान की। गुरूवार को आयोजित मूर्ति अनावरण समारोह में बीदावत की मूर्ति का अनावरण सुभाष गर्ग ने की। उन्होंने कहा कि बीदावत के योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता।

अत:बीदावत की याद हमारे जहन में हमेशा रहे इसके लिये खारा औद्योगिक क्षेत्र को मुख्य मार्ग से जोड़ती खारा रोड़ नं 2 का नाम महेन्द्र सिंह बीदावत के नाम से किया जायेगा। इस अवसर पर गर्ग ने मार्ग पर लगाये बोर्ड का अनावरण किया। समारोह में संवित सोमगिरी जी महाराज,पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,संघ के अध्यक्ष परविन्द्र सिंह,रघुराज सिंह,राजेश चावला,सुभाष बंसल,रामसिंह,नानूराम,महेन्द्र सिंह गुर्जर,ओम डेलू,मदन सिंह आदि उपस्थित थे।