किसान परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
लॉयन न्यूज,बीकानेर,4 मई। किसान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटने सी खबर सामने आयी है। श्रीडूंगरगढ़ के लखासर रोही में आग लगने से किसान परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार किसान लखुराम की ढ़ाणी में यह आग लगी है।आग में तीन पिंजरों में रखे हुए बकरियों के 6 बच्चे जिंदा जलकर मर गए और एक घायल हो गया। आग में दो बोरी गेंहू, राशन का सामान, कपड़े, रजाई गद्दे, घरेलू बर्तन, सहित 32 हजार रूपए नगदी, एक सोने की रखड़ी, ठुस्सी, अंगूठी व एक जोड़ी चांदी की पायल जलकर खाख हो गए। आग देखकर आस पास के खेतों से भी लोग एकत्र हो गए। तब तक आग फैल गई थी। बड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीडि़त ने पुलिस को भी रिपोर्ट दी है साथ ही ग्रामीणों ने किसान परिवार को मुआवजे की मांग की है।