बेंगलुरु।विवाद के बाद कर्नाटक प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने एक करोड़ की एसयूवी लैंड क्रूजर लौटा दी है। येदियुरप्पा रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उन्होंने यह मुरुगेश निरानी को सौंप दी है। इसके मुताबिक, यह गाड़ी उन्हें उधार दी गई थी और वे इसका इस्तेमाल राज्य में अकाल प्रभावित जगहों पर दौरा करने में करने वाले थे। लेकिन अब वे इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने यह निरानी को वापस दे दी है।

पहले बताया गया नई नहीं कार

येदियुरप्पा ने कहा कि एसयूवी राज्य के मेरे पूर्व उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी ने अकाल प्रभावित इलाकों के दौरे और पार्टी से संबंधित आवाजाही के लिए ‘अस्थायी’ तौर पर दी थी। पहले उनके कार्यालय की ओर से कहा गया था कि यह नई कार नहीं है। येदियुरप्पा पिछले ही हफ्ते कर्नाटक इकाई के मुखिया चुने गए हैं और उन्हें पार्टी के कई कामों के लिए हजारों किलोमीटर की यात्रा करने के लिए किसी सुविधाजनक वाहन की जरूरत होगी।

मुख्यमंत्री की घड़ी पर हुआ था विवाद

मार्च में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैय्या की 70 लाख रुपये की घड़ी को लेकर खासा विवाद हुआ। विपक्षी दलों ने तीन दिनों तक कर्नाटक विधानसभा नहीं चलने दी थी। आखिरकार सिद्धारमैया ने घड़ी विधानसभा स्पीकर के. थिमप्पा को सौंप दी। जिसे नियमों के मुताबिक राज्य की संपत्ति घोषित कर दिया गया था। हालांकि मुख्यमंत्री ने इसे एक दोस्त से मिला सेंकड हैंड तोहफा बताया था।