लॉयन न्यूज नेटवर्क। राजकोट टेस्ट जीतने के लिए इंग्लैंड को 557 रन का टारगेट मिला है। भारत ने 430/4 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी डिक्लेयर की। यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज खान 68 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। शुभमन गिल ने 91 रन बनाए। फिलहाल चौथे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है। इंग्लैंड ने बगैर नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉले और बेन डकेट ओपनिंग करने उतरे। निरंजन शाह स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहली पारी में भारत ने 445 और इंग्लैंड ने 319 रन बनाए थे।

भारत ने डिक्लेयर की दूसरी पारी
टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 430/4 के स्कोर पर डिक्लेयर कर दी। टीम ने इंग्लैंड को 557 रन का टारगेट दिया। यशस्वी जायसवाल 214 और सरफराज खान 68 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। दोनों के बीच 172 रन की पार्टनरशिप हुई। शुभमन गिल 91 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव ने 27 और रोहित शर्मा ने 19 रन बनाए। रजत पाटीदार खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड से जो रूट, टॉम हार्टले और रेहान अहमद को 1-1 विकेट मिला। एक बैटर रन आउट भी हुआ।

यशस्वी ने 231 बॉल पर दोहरा शतक लगाया
यशस्वी जायसवाल ने 231 बॉल पर डबल सेंचुरी लगाई। उन्होंने जो रूट के खिलाफ सिंगल लेकर दोहरा शतक पूरा किया। डबल सेंचुरी पूरी होते ही उन्होंने 2 लगातार सिक्स लगा दिए। यशस्वी ने विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में भी दोहरा शतक लगाया था। यशस्वी 236 बॉल में 214 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। उन्होंने पारी में 14 चौके और 12 सिक्स लगाए।