लॉयन न्यूज़, बीकानेर।

कांग्रेस ने पंजाब में जो फेरबदल किया है, उसके बाद राजस्थान पर सभी की निगाहें हैं। नवजोत सिद्धू ने जिस तरह के बागी तेवर अपना रखे थे, उससे लग नहीं रहा था कि इतनी शानदार वापसी होगी। लेकिन उन्हें पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।
अब राजस्थान में अपदस्थ कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट का क्या होगा, यह बड़ा सवाल है। सचिन को साल भर पहले अध्यक्षी तो छोड़नी पड़ी, मंत्री पद से भी हाथ धोना पड़ा। उनके साथी भी सरकार से बाहर कर दिये गए।
अब अगर कांग्रेस समान नियम लागू करती है तो सचिन का रुतबा लौट सकता है, लेकिन यहां अमरिंदर सिंह नहीं बल्कि अशोक गहलोत है, ऐसे में आपको क्या लगता है कि सचिन का रुतबा लौटेगा।

लॉयन एक्सप्रेस के फेस बुक पेज पर अपनी  राय देने के लिए यहां क्लिक करें