डूंगर महाविद्यालय में हुआ आयोजन
लॉयन न्यूज,बीकानेर,26 अप्रैल। राजकीय डूँगर महाविद्यालय बीकानेर की मुखपत्र मनीषा पत्रिका का लोकार्पण आज महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह शेखावत ने की। कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा अतिथियों के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. पी. आर. जोशी, डॉ. ओ. पी. जांगिड़, डॉ. धर्मचंद जैन, डॉ. मीरा श्रीवास्तव, डॉ. उमाकांत गुप्त, डॉ. शिशिर शर्मा, डॉ. रवीन्द्र मंगल, डॉ. कृष्णा तोमर , डॉ. यशपाल भसीन, डॉ. प्रभा भार्गव उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह व आगंतुक अतिथियों के कर-कमलों द्वारा मनीषा पत्रिका का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वागत भाषण में प्राचार्य डॉ. सिंह ने मनीषा का महाविद्यालय का दर्पण बताया।

पत्रिका विगत दो सत्रों की महाविद्यालयी अकादमिक, साहित्यिक एवम अन्य उपलब्धियों का आइना है। उन्होंने आगंतुक अतिथियों का शब्द-सुमन- स्वागत किया। प्राचार्य ने संपादकीय मंडल को भी आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य संपाद डॉ. अन्ना राम शर्मा ने मनीषा पत्रिका में मुद्रित सामग्री का सविस्तार परिचय दिया। अतिथियों द्वारा भी इस अवसर पर संस्मरण सुनाए गए। कार्यक्रम में राजेन्द्र पुरोहित प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय मुरलीधर, नंदिता सिंघवी प्राचार्य, राजकीय महारानी सुदर्शना महाविद्यालय व बबिता जैन प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर भी अतिथियों में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।