चुनाव के अजब-गजब नजारे
लॉयन न्यूज,बीकानेर,8 अप्रैल। बांसवाड़ा और बागीदौरा सीट पर कांग्रेस के लिए चुनावी रूझान लगातार परेशानियों का सबब बना हुआ है। पहले इन दोनों सीटों पर गठबंधन के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालात यह तक पहुंच गए कि नामांकन के अंतिम दिन तक ना तो प्रत्याशियाों का एलान हो पाया और ना ही गठबंधन का।
फिर कांग्रेस ने दोनो सीटों पर अपने नेताओं से नामांकन करवा दिया। आज नाम वापस लेने का अंतिम दिन था। दोनो ही सीटों पर कांग्रेसी नेताओं ने नाम वापस लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी हरकत में आई और पहले बांसवाड़ा सीट पर अरविंद डामोर को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।

 

जिसके बाद अब बागीदौरा उपचुनाव की सीट पर भी सेम-टू-सेम स्थितियां सामने आयी है। जहां पर पार्टी ने नाम वापस नहीं लेने पर कपूर सिंह को भी कांग्रेस से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस ने 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है। कपूर ने बागीदौरा विधानसभा सीट के उपुचनाव में नामांकन दाखिल किया था लेकिन बाद में कांग्रेस ने बाप पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया। ऐेस में कपूर सिंह ने नामांकन वापस नहीं लिया। अब पार्टी ने उनपर एक्शन लेते हुए कपूर सिंह को निष्कासित किया है।