ओहियो। अमेरिका के ओहियो में 17 साल की लड़की के रेप की लाइव स्ट्रीमिंग से बवाल मचा है। पुलिस ने 18 साल की मैरीना लोनिना और 29 वर्षीय रेमंड गेट्स को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, वारदात बीती 27 फरवरी की है। दोनों आरोपियों पर कोर्ट केस चल रहा है। ताजा सुनवाई में आरोप तय हुए हैं। दोषी पाए जाने पर दोनों को 40-40 साल की कैद हो सकती है। वारदात वाले दिन 17 वर्षीय पीड़िता लोनिना और गेट्स के साथ घुम रही थी। तभी गेट्स ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। लोनिना उसकी हरकत को लाइव स्ट्रीमिंग ऐप की मदद से प्रसारित करने लगी। गेट्स ने कथिततौर पर रेप भी किया। पीड़िता के रिश्तेदारों ने तस्वीरें देखीं तो पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में पता चला है कि वारदात के एक दिन पहले भी आरोपियों ने पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें मोबाइल में कैद की थीं। अगली सुनवाई शुक्रवार को है। आरोपियों पर रेप, किडनैपिंग और यौनशोषण के आरोप लगे हैं। पीड़िता नाबालिग है।