कांग्रेस और आप का गठबंधन
लॉयन न्यूज,बीकानेर,2 मई। एकतरफ देशभर मेंं लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत चरम पर है। वहीं दूसरी और कांग्रेस के लिए हर रोज नई मुसीबतें सामने आ रही है। लगातार कांग्रेस के नेताओं के पार्टी छोडऩे का सिलसिला जारी है। लोकसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन है। जिसके चलते तीन सीटों पर कांग्रेस और चार पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मैदान में है लेकिन कांग्रेसी नेताओं को यह रास नहीं आ रहा है।

 

जिसके चलते बीते दो दिनों ही दिल्ली कांग्रेस के तीन नेता इस्तीफा दे चुके है। जिसका सीधा सा नुकसान लोकसभा में चुनाव में होना तय माना जा रहा है। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे ओमप्रकाश बिधूडी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोडऩे के कई कारण हैं। उनमें सबसे बड़ा कारण दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन है। कांग्रेस के हजारों वर्कर्स इस गठबंधन से खुश नहीं है।

 

ओमप्रकाश बिधूड़ीकरीब 30 सालों से कांग्रेस में रहे हैं। वे साल 2013 में तुगलकाबाद विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। वह प्रदेश कांग्रेस में महासचिव के पद पर भी रह चुके हैं। बिधूड़ी पिछले दो दिन में गठबंधन पर नाराज होकर कांग्रेस छोडऩे वाले तीसरे नेता हैं। उनसे पहले 1 मई को पूर्व विधायक नीरज बसोया और नसीब सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वहीं 28 अप्रैल को कांग्र्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी अपना इस्तीफा दे चुके हैं।