लॉयन न्यूज, बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित उस्मान गनी को अब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह के अनुसार उस्मान गनी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दें कि भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने दो दिन पूर्व बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उस्मान गनी को पार्टी का अनुशासन भंग करने के आरोप में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 06 साल के लिए निष्कासित किया था। उस्मान गनी पर आरोप था कि उस्मान गनी द्वारा इलेक्ट्रोनिक मीडिया पर भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था। जिसके बाद पार्टी ने संज्ञान लेते हुए उस्मान गनी के इस कृत्य को अनुशासन भंग मानते हुए 06 साल के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया।