लॉयन न्यूज नेटवर्क। सादुलपुर में एक पिकअप ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार फौजी की मौत हो गई। हादसा सादुलपुर नजदीक डोकवा गांव के पास एनएच-52 पर हुआ है। इस मामले में राजगढ़ थाने में केस दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस के अनुसार विकास कुमार (31) पुत्र जयसिंह जाट ने बताया कि बताया है कि उसकी मौसी का लड़का गजेसिंह पुत्र रतनसिंह जाट निवासी आछापुर भारतीय सेना में कार्यरत था, जो यहां छुट्टी आया हुआ था। 28 जनवरी 2024 को गजे सिंह वरना कार लेकर राजगढ से रतनपुरा छुछुक प्रोग्राम के लिये गया था। जैसे ही वह समय करीब 6 बजे शाम को डोकवा से आगे निकला तो सामने से आ रही एक पीकअप के ड्राइवर ने गजे सिंह की गाड़ी के टक्कर मार दी। इस टक्कर से कार दूसरी साइड जाकर गिर गई। दुर्घटना में गजे सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई। पुलिस ने पिकअप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।