[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext=" खबर को सुनें "]
September 24, 2023
आज बंधेंगे शादी के बंधन में परिणीति-राघव चड्ढा


उदयपुर का ताज पैलेस बनेगा साक्षी
लॉयन न्यूज,बीकानेर।परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी साल मई, 2023 में कपल ने सगाई कर अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी थी। इसके बाद कपल की वेडिंग को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। अब वो इंतजार खत्म होने का समय भी आ गया है।
परिणीति-राघव का वेडिंग फंक्शन राजस्थान के उदयपुर में द ताज लेक पैलेस और द लीला पैलेस में होगा। झीलों के शहर को पूरी तरह से सजा दिया गया है। इनके वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत राजनीतिक गलियारों से कई वीवीआईपी गेस्ट पहुंच चुके हैं। कपल के परिवारवाले और नात-रिश्तेदार भी शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं।