लॉयन न्यूज,नेटवर्क,10 नवम्बर। वल्र्ड कप के फाइनल में आज इंग्लैंड ने भारत को बुरी तरीके से हराया। इंग्लैंड टीम ने 16 ओवर के खेल में ही बिना विकट खोए ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसके बाद भारतीय फैंस ट्विटर पर टीम पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे है हालांकि कुछ यूजर सात्वना के साथ-साथ टीम का हौसला अफजाई भी कर रहे है। करीब 4 घंटे में ही ट्विटर पर हैशटेग हार के साथ करीब 50 हजार ट्वीट किए जा चुके है।

एक यूजर ने रोहित शर्मा की फोटो के साथ लिखा की वल्ड कप और एशिया कप क्या होता है आईपीएल कप पांच बार जीतना हो तो बोलो। एक यूजर ने अच्छा हुआ की इंगलैंड से ही हारे है पाकिस्तान से हारते तो और भी ज्यादा बुरा लगता। कई यूजर ने इसको लेकर धोनी की याद दिलाई ओर लिखा की अगर वो होता तो नजारें कुछ और ही होते। वहीं एक यूजर ने लिखा की हमें क्या हमारा तो राष्ट्रीय खेल हॉकी है। ऐसे हजारों ट्वीट किए जा रहे है। जिसमें कुछ यूजर को छोड़कर अधिकांश यूजर टीम को ट्रोल कर रहे है।