मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड में धूम है। हर कोई उनका दीवना है। चाहे अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा हों या फिर हॉलीवुड की सेलिब्रिटीज। पिछले दिनों जहां एक हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका के क्वांटिको प्रोमो में उनके बालों का मजाक बनाया था, वहीं हॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री ऐसी है, जो प्रियंका को मेकअप के लिएप्रेरणामान बैठी हैं। जी हां, हम बातकर रहे हैं केटी लोव्स की। इस अमरीकी अभिनेत्री केटी के लिए मेकअप प्रेरणा बन गई हैं प्रियंका चोपड़ा। केटी को टेलीविजन प्रोग्राम ‘स्कैंडल’ में क्वीन पर्किन्स किरदार के लिए पहचाना जाता है। केटी लोव्स ने बुधवार रात ट्विटर पर लिखा, प्रियंका चोपड़ा को मेकअप प्रेरणा देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने प्रियंका की मैग्जीन क्लिपिंग के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की। प्रियंका वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय फिल्म बेवॉच की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि उन्हें ‘स्कैंडल’ और इसमें लोव्स का अभिनय पसंद है। भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मिस वल्र्ड ने अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ के साथ अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त की। इसमें उन्हें एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई थी। ‘बेवॉच’ के साथ उन्होंने हॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। फिल्म ‘बेवॉच’ 1990 के दशक के बेहद लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक पर आधारित है। इसमें ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन भी प्रमुख भूमिका में हैं।