नशे के चक्कर में गई युवक की जान
लॉयन न्यूज,बीकानेर,25 अप्रैल। युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह शव गौशाला के सुलभ शौचालय मेें मिला। घटना श्रीगंगानगर के सादुलशहर की है। जहां पर व्यापार मंडल द्वारा संचालित गौशाला के शोचालय में शव मिला है। गौशाला के सेवादार को गुरुवार सुबह सफाई के लिए जाने पर दुर्गंध महसूस हुई। उसने टॉयलेट खोलना चाहा तो यह नहीं खुला तो उसने सूचना पुलिस को दी। वहां पहुंची सादुलशहर पुलिस ने टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा तो शव पड़ा नजर आया।जानकारी के अनुसार शव के हाथ पर नशे के इंजेक्शन लेने के निशान हैं। उसके टॉयलेट में जाकर नशे के इंजेक्शन लेने की आंशका है। संभवत: इसी दौरान अचानक उसकी मौत हो गई और वह टॉयलेट से बाहर नहीं निकल पाया। शव के पहचान के प्रयास जारी है।