चांद की सतह पर भारत
लॉयन न्यूज,बीकानेर,23 अगस्त। आज 140 करोड़ देशवासियों के लिए गौरव और ऐतिहासिक दिन है। जब हमने चांद के दक्षिणी धु्रव पर तिरंगा लहरा दिया है। भारत दुनिया का पहला देश है जो कि चांद के दक्षिण धु्रव पर पहुंचा है। दक्षिणी धु्रव पर आज तक कोई नहीं पहुंच पाया है। आज शाम को 6 बजकर 4 मिनट पर भारत पहुंच गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर चांद,चन्द्रयान-3,सो प्राउड जैसे हैशटैग टै्रंड कर रहे है। करीब 15 मिनट में ही दो लाख ट्वीट किए जा चुके है। जिनको हैश टैग सो प्राउड के नाम से ट्रेंड हो रहा है। लोग अपनी खुशी को अलग-अलत तरीके से सेलिबे्रट कर रहे है। इसके साथ ही पूरा सोशल मीडिया तिरंगे झंडेे ओर चांद मामा जैसे शब्दों से भर गया है। जहां हर कोई अपने देश के इस ऐतिहासिक पल के साथ शामिल हो रहा है।