लाॅयन न्यूज, बीकानेर। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रीमंडल के विस्तार के साथ ही अपने मंत्रीयों को दी जाने वाली सलाहों में एक सलाह ये भी दी के फालतू की बयानबाजी से बचा जाये। लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया शायद इस पर अमल नहीं कर पा रहे हैं। दिग्गज कांग्रेस नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. शीश राम ओला पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया की एक टिप्पणी से प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस नेता इस टिप्पणी को भाजपा की सांमतवादी सोच का परिणाम बता रहे हैं।
दरअसल एक टीवी चैनल से चर्चा के दौरान हाल ही भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा किये गये मंत्रीमंडल के विस्तार से सम्बन्धित चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि साल 2013 में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने मंत्रीमंडल विस्तार के समय 85 वर्षीय शीश राम ओला को मंत्रीमंडल में शामिल किया। जिनका हिल गया था पूर्जा, मनमोहन उनमें ढूंढ रहे थे ऊर्जा।


इस टिप्पणी के बाद से ही कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर गौरव भाटिया और भाजपा को घेरना शुरू कर दिया। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने इस टिप्पणी को दूर्भाग्यपूर्ण बताया

तो वहीं पूर्व विधायक सुचित्रा आर्य ने कहा कि किसानों के गौरव पद्म श्री स्व.शीशरामजी ओला के बारे में की गई यह टिप्पणी बेहद निंदनीय है किसानों से कुंठित होने का परिचय है।किसानवर्ग किसी के रहमो कर्म पर नही बल्कि पुरुषार्थ से पलता है BJP की भांति अंग्रेज,सामन्त भी वर्ग से नफरत करते थे,जो डर उनको किसानवर्ग से था वही BJP को है !