लोकतंत्र का महापर्व
लॉयन न्यूज,बीकानेर,19 अप्रैल। लोकतंत्र के महापर्व पर आज सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। लॉयन एक्सप्रेस भी आमजन से अपील करता है कि महापर्व का हिस्सा बने और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल आज सर्वप्रथम घर से पूजा पाठ कर अपने गांव पहुंचे। किशमीदेसर के बूथ नम्बर 175 पर अर्जुनराम ने अपनी पत्नी के साथ वोट दिया। इस दौरान अर्जुनराम ने चुनावी भागदौड़ के बावजूद भी लाइन में खड़े दिखे और नम्बर से अपना वोट दिया। वहीं बीकानेर पश्चिम से विधायक जेठानंद व्यास ने अपनी पत्नी के साथ वोट डाला। भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित और भाजपा नेता मनीष सोनी ने अपने बूथ नम्बर131 पर अपने वोट दिया।
वहीं संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने पंचशती सर्किल पर वोट डाला और कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी से मतदान करने का आग्रह किया। वहीं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दुलीचंद मीणा ने सैनिक विश्राम गृह में मतदान किया।