लॉयन न्यूज,बीकानेर। राजकीय सीईटी कॉलेज की ओर से मानवीय मूल्यों परक शिक्षा को बढ़ावा देने के  उद्देश्य से आठ दिवसीय शिविर लगाया जायेगा। जिसमें तकनीकी विवि के अधीन आने वाले  कॉलेज के व्याख्ताओं को मानवीय मूल्यों की शिक्षा दी जायेगी। संवाददाताओं को आठ दिवसीय  शिविर की जानकारी देते हुए बीकानेर तकनीकी विवि के कुलपति प्रो एच डी चारण ने बताया कि यह पाठ्यक्रम चालू करने का उद्देश्य जीवन के प्रति छात्रों के बीच एक समग्र परिप्रेक्ष्य के विकास के साथ-साथ मानव आचरण, भरोसेमंद ,मानव व्यवहार और प्रकृति के साथ बातचीत को समृद्ध करना है।

उन्होंने बताया कि सार्वभौमिक मानव मूल्य और व्यावसायिक नैतिकता पूरा कोर्स 5 मॉड्यूल  में बांटा गया है। एक घंटे के प्रत्येक दो व्याख्यान के बाद, 2 घंटे अभ्यास सत्र होगा। इसके बाद ये शिक्षक विद्यार्थियों को  इसके गुर सिखायेंगे। प्रो चारण ने बताया कि विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में इस विषय को जोड़ा गया है।

व्याख्यान में इनकी दी जायेगी शिक्षा

प्रो चारण ने बताया कि शिविर में अब्दुल कलाम तकनीकी विवि यूपी के युधिष्ठिर सिंह और पंजाब  तकनीकी विवि के डॉ जितेन्द्र सिंह नरूला व्याख्यान देगें। पाठ्यक्रम के तहत  मूल्य शिक्षा के  लिए आवश्यकता, बुनियादी दिशा निर्देश, सामग्री और प्रक्रिया को समझना, निरंतर खुशी और  समृद्धि ,सही समझ, रिश्ते और शारीरिक सुविधाएं  के लिए मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति,  खुशी और समृद्धि को सही ढंग से समझना ,मानव में सद्भाव को समझना, परिवार और समाज में  सद्भाव को समझना,मानव-मानव संबंधों में मूल्यों को समझना, विश्वासों के अर्थ को समझना;  इरादे और बीच के बीच अंतर क्षमता विषय की जानकारी दी जायेगी।

ये होगें उद्घाटन अवसर के अतिथि

चारण ने बताया कि उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केश्वानंद कृषि विवि के कुलपति डॉ  बी आर छींपा पद्यारेंगें। इसके अलावा उच्च शिक्षा के सहायक निदेशक प्रो दिग्विजय सिंह,ईसीबी  कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गुप्ता,सीईटी के प्राचार्य डॉ एस के बंसल भी अतिथि के रूप में  कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।