जयपुर। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनी एप्पल ने अभी तक अपने मोबाइल्स की सिरीज में I-6 तक के वैरिएंट्स लॉंन्च किए हैं। इसके बाद आएगा i7 पर हम आज आपको बताएंगे i8 के बारे में। आई-7 की लॉन्चिंग के बाद साल 2017 में आई-8 लॉन्च होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि आई-8 एप्पल के बाकी सभी वैरिएंट्स से अलग होगा। अभी तक सभी एप्पल के मोबाइल्स में एल्युमिनियम की कवर रहता था।जल्द ही लॉन्च होने वाले आई-7 में भी यही  एल्युमिनियम की कवर रहेगा। लेकिन दुनिया के सबसे बेहतरीन टेक एक्सपर्ट मिंग ची कू के मुताबिक एप्पल आई-8 में बड़े परिवर्तन करेगा। एप्पल अपने इस मॉडल में ‘आल ग्लास इंक्लोजर’ का इस्तेमाल करेगा।आपको बता दें कि  ‘आल ग्लास इंक्लोजर’  का मतलब यह है कि एप्पल के फोन्स का बाहरी आवरण अब एल्युमिनियम की जगह कांच का होगा। मिंग के मुताबिक एल्युमिनियम वाला लुक अब समय के साथ पुराना हो गया है। इसलिए अब इसमें बदलाव किया जाेगा। एल्युमिनियम इंक्लोजर से फोन आधुनिक नहीं लगता। आपको बता दें किम की भविष्यवाणियां आमतौर पर सबसे सटीक रहती है। तकनीक के जगत में की गई इनकी भनिष्यवाणियों को काफी सराहा जाता है।