मुंबई। वो देश के सबसे अमीर परिवार से हैं। पिछले आपीएल अपने मोटापे की वजह से सुर्खियों में रहे, लेकिन इस बार वो अपने घटे वजन को लेकर चर्चा में हैं। जी हां, हम बात कर रहे मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की। बता दें कि उन्होंने महज 18 माह में 108 किलोग्राम वजन कम किया है। उनके नए लुक की हर ओर चर्चा हो रही है। बॉलीवुड स्टार्स भी अनंत के नए लुक को देखकर बहुत खुश हैं। इनमें सलमान खान अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो महज 18 महीनों में वजन घटाने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की बहुत ‘इज्जत’ करते हैं। इस वक्त आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की तैयारियों में व्यस्त सलमान ने ट्विटर पर लिखा, अनंत अंबानी को देखकर बहुत खुश हूं। उनकी बहुत इज्जत करता हूं और उनके लिए बेहद खुश हूं। 18 महीनों में 108 किलोग्राम वजन घटाने के लिए बहुत इच्छाशक्ति की जरूरत होती ह

  anant-ambani-570b7a7f06f27_l

महेंद्र सिंह धोनी के साथ अनंत अंबानी।
सलमान ने अनंत (21) के साथ एक सेल्फी भी शेयर की। इसमें सलमान काली कमीज, जबकि अनंत ब्लैक एंड व्हाइट पोलो नेक वाली टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। यही नहीं पूर्व में दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने भी वजन घटाने को लेकर अनंत के ‘अनुशासन व दृढ़ निश्चय’ की सराहना की थी। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि अनंत ने हर माह औसतन छह किलोग्राम वजन घटाया और वह भी प्राकृतिक तरीके से।
CfsbqQ9VAAA0KXf