साइड स्टोरी- रोशन बाफना
लॉयन न्यूज, बीकानेर। मुकाम मेले के दौरान नोखा की धर्मशाला में युवक को अपनी हवस का शिकार बनाने वाला एक्स फौजी नोखा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तो कोर्ट ने भी उसे केंद्रीय कारागृह बीछवाल भेज दिया है। धारा 377 यानी अप्राकृतिक दुष्कर्म के इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फौजी फरार चल रहा था। गुरूवार को पुलिस को सूचना मिली तो पांचू के ऊडसर में छापा मारते हुए आरोपी रिछपाल फौजी को दबोच लिया गया। लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती। बल्कि यहां जो साइड स्टोरी हम आपको बताएंगे वो आपको अंदर तक झकझोर कर रख देगी। सूत्रों के हवाले से जो साइड स्टोरी सामने आई है उसके अनुसार फौजी ने पहली बार ही अप्राकृतिक दुष्कर्म की वारदात नहीं की है बल्कि इससे पहले भी तीन युवकों को वो अपना शिकार बना चुका है। हालांकि इन युवकों द्वारा पुलिस को शिकायत नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि फौजी रिछपाल अप्राकृतिक तरीके से दुष्कर्म करने का आदतन अपराधी है, बस मामला पहली बार पुलिस तक पहुंचा है। साइड स्टोरी इतनी ही नहीं है, बताया जा रहा है कि उसके कई युवकों के साथ सहमति के शारीरिक संबंध भी रहे हैं। जिनमें मामले बिगड़े भी हैं। इतना ही नहीं फौजी को जानने वाले एक शख्स ने एक महिला के भी अप्राकृतिक संबंधों से प्रताडि़त होने की बात उजागर की है। बताया जा रहा है कि महिला तीन बार जख्मी होकर अस्पताल से इलाज भी ले चुकी है। हालांकि फौजी को ट्रायल के बाद भी सजा होना तय माना जा रहा है लेकिन ये सजा सिर्फ एक मामले में ही होगी। अन्य मामलों में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।