लॉयन न्यूज नेटवर्क। शनिवार को वर्ल्ड कप का तीसरा डबल हेडर खेला गया। पहला मैच श्रीलंका बनाम नीदरलैंड था। दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका का सामना इंग्लैंड से हुआ। पहला मुकाबला श्रीलंका जीता। दूसरे और अहम मैच में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रन के बड़े अंतर से हराया। इस डबल हेडर के नतीजों से वर्ल्ड कप के समीकरणों पर क्या असर पड़ेगा?

पॉइंट्स टेबल की बात करें तो वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड सबसे ऊपर है। न्यूजीलैंड ने 4 मैच खेले और सभी में जीत हासिल की। उसे अभी 5 मैच और खेलने है। टीम इंडिया टेबल में दूसरी पोजिशन पर है। इंडिया ने भी 4 मैच खेले और चारों जीते। उसे भी 5 मैच खेलने बाकी है। इंडिया का पांचवां मैच आज न्यूजीलैंड से है। साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर बनी हुई है। टीम ने 4 मैच खेले हैं और 3 जीते। एक में उसे हार का सामना करना पड़ा। अभी उसे 5 मैच और खेलने हैं। टॉप-4 की आखिरी टीम ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अभी 4 मैच खेले हैं। इनमें से उसे 2 में हार मिली और 2 जीती। ऑस्ट्रेलिया को भी 5 मैच और खेलने हैं।

भारत के पास टेबल टॉपर बनने का मौका
भारत आज अगर न्यूजीलैंड से जीत जाता है तो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ जाएगा। पांच मुकाबलों में लगातार जीत के साथ उसके 10 पॉइंट्स हो जाएंगे। इससे टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी। टीम इंडिया बचे हुए 4 मैच में से 2 भी जीत गई तो 14 पॉइंट्स के साथ आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है। अगर इंडिया हारती है तो उसे बचे हुए 4 मैचों पर फोकस करना होगा। न्यूजीलैंड जीतती है तो वो पॉइंट्स टेबल में सबस ऊपर रहेगी। उसे आगे 2 मैच जीतने होंगे। जिससे उसकी सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी।