लॉयन न्यूज,बीकानेर,29 मार्च। नींव में काम करते समय ऊपर से दीवार गिर जाने से एक युवक की मौत की खबर सामन आयी है। युवक लूणकरणसर का रहने वाला मजदूर था। घटना श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ की है। जहां पर वार्ड नम्बर 41 में एक घर की नींव में दो मजदूर काम कर रहे थे। दोनो ही मजदूर लूणकरणसर के है। काम करते समय अचानक से ही पास की दीवार नीचे गिर गयी। जिसके चलते मलबे में दो युवक दब गए। दीवार गिरन से धमाका हुआ और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से दोनो को बाहर निकलावर अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान नानकराम की मौत हो गयी है वहीं अखाराम का इलाज चल रहा है।