्रकोटगेट क्षेत्र से खबर
लॉयन न्यूज,बीकानेर,16 अप्रैल। तोलियासर भैरूजी गली में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और टोकने पर उसके पति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 15 अप्रैल की दोपहर को 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वह अपने पति के साथ तोलियासर भैरूजी की गली में सामान लेने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने प्रार्थिया के साथ छेड़छाड़ की।

 

 

प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उसके शरीर के विभिन्न जगहों पर हाथ लगाते हुए खींचने का प्रयास किया। जब प्रार्थिया ने अपने आगे चल रहे पति को आवाज दी तो आरोपियों ने प्रार्थिया के पति के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थिया के पति को नीचे गिरा दिया और कपड़े फाड़ते हुए मारपीट की। इस दौरान गले में चैन छीनने की कोशिश की। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी ाके थाने ले गयी और अन्य जो साथ थे वो भाग गए। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।