लॉयन न्यूज नेटवर्क। श्रीगंगानगर जिले के पुरानी आबादी थाना पुलिस ने 110 नशीली गोलियों के साथ महिला को गिरफ्तार किया है। महिला शहर के श्याम नगर इलाके की रहने वाली है। वह इसी इलाके में नशीली गोलियां लिए हुए सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान पुरानी अबादी थाना पुलिस को इलाके में एक महिला के नशीली गोलियां बेचने की जानकारी मिली। इस पर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस देखकर महिला के चेहरे पर घबराहट नजर आई तो पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। तलाशी ली तो उसके पास नशे में उपयोग होने वाली करीब 110 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुरानी आबादी थाने के हैड कांस्टेबल कमलेश कुमार को पुरानी आबादी थाना क्षेत्र में महिला के पास नशीली गोलियां होने का पता लगा। पुलिस टीम पहुंची तो महिला मांगी सड़क किनारे खड़ी थी। उसके चेहरे के हाव भाव देखकर पुलिस को उस पर शक पुख्ता हो गया। तलाशी ली तो उसके पास 110 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस इलाके में नशा लाने के पीछे उसके इरादे के बारे में पता कर रही है।