भारत को उकसा रहा है पाकिस्तान

लॉयन न्यूज, बीाकानेर। पाकिस्तान की नापाक हरकतें लगातार जारी है। वह बार-बार अवैध हकरते करने की कोशिश कर रहा है। बीती रात भी दो लड़ाकू विमान नियंत्रण रेखा की ओर दिखे । जानकारी के अनुसार पुंछ सेक्टर से लगती नियंत्रण रेखा के पास पीओके में पाकिस्तानी लड़ाकू विमान देखे गए। इसके बाद भारत ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार एयर डिफेंस के रेडार ने एलओसी के उस पार 10 किलोमीटर के दायरे में यह दोनों पाकिस्तानी जेट पहचाने। वहीं इस क्षेत्र में जेट विमानों की तेज आवाजें भी सुनी गई। फिलहाल सभी भारतीय वायु सुरक्षा और रेडार सिस्टम हाई अलर्ट पर है।

उल्लेखनीय है कि पुलवामा हमले के बाद भारत की जवाबी कारवाई से बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारतीय सीमाओं में अपने टोही विमान भेजने से लेकर अन्य अवैध हरकतें कर तनाव बढ़ा रहा है। वहीं पाकिस्तान द्वारा भेजे गए ड्रोनों को भारतीय सुरक्षबलों मार भी दिया है। लेकिन पाकिस्तानी की तरफ से बार-बार भारत को उकसाया जा रहा है। वहीं जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी विमानों की अवैध घुसपैठ पर भारतीय सुरक्षा बलों को उनको मार गिराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।