राजस्थान का चुनावी रण
राजस्थान में वोटिंग से पहले दो विधायकों ने छोड़ा साथ,थाम लिया शिंदे गुट का दामन
लॉयन न्यूज,बीकानेर,16 अप्रैल। राजस्थान का चुनावी रण अपने पुरे चरम पर है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आयी है। जहंा पर बसपा के दो विधायकों ने अपनी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। बसपा विधायकों ने महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बसपा के सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली और धौलपुर के बाड़ी से विधायक जसवंत गुर्जर ने हाथी का साथ छोड़ दिया है। राजस्थान में मायावती की पार्टी के केवल दो विधायक ही बचे थे। अब यह दोनों शिवसेना शिंदे गुट में चले गए है। एकनाथ शिंदे ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

 

बसपा से शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हुए विधायकों का स्वागत करते हुए एकनाथ शिंदे ने मराठी में एक्स पर लिखा, राजस्थान वीर महाराणा प्रताप की भूमि है तो महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है। दोनों राज्यों का एक दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध है। इस धरती से दो शिलेदारों योद्धा के शिवसेना में शामिल होने से राजस्थान में शिवसेना और मजबूत हो गई है। ऐसे में अब ये दोनो विधायक अब प्रदेश में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।
बता दे कि इससे पहले भी बसपा के 6 विधायकों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उस समय प्रदेश में कांगे्रस की सरकार थी।