लॉयन न्यूज। – ज्योतिषी मनोज व्यास के अनुसार
दिनांक : 21.03.2024
वार : गुरुवार
सूर्योदय : प्रात: 06:39 बजे
सूर्यास्त : 18:49
चन्द्रोदय : 15:29
हिन्दु मास : फाल्गुन शुक्ल, द्वादशी
विक्रम सम्वत : 2080
तिथि – द्वादशी 04:44, मार्च 22 तक त्रयोदशी
नक्षत्र – अश्लेशा 22:38, तक
योग – अतिगण्ड 01:27, मार्च 22 तक मघा
करण – बव 15:31 तक बालव 04:44, मार्च 22 तक कौलव
सूर्य राशि – मीन
चंद्र राशि – कर्क 01:27, मार्च 22 तक सिंह
अभिजित मुहूर्त : 12:20 से 13:08
अमृत काल : 23:40 से 01:27, मार्च 27
विजय मुहूर्त : 14:46 से 15:34
गोधूलि मुहुर्त : 18:47 से 19:11
दिशा शूल : दक्षिण
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपसी व्यवहारों को लेकर अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपके ऊपर कोई लांक्षन लग सकता है इसका प्रभाव घर एवं कार्य क्षेत्र पर भी देखने को मिलेगा। पारिवारिक बहस के कारण मानसिक संताप भी दिन भर बना रहेगा। अशांति का कारण धन भी रहेगा। व्यवसाय क्षेत्र पर उधारी को लेकर किसी से तीखी झड़प होने की संभावना है। धन की आमद के लिए किसी की चापलूसी भी करनी पड़ेगी। बेरोजगार लोग भविष्य की चिंता को लेकर निराशा रहेंगे। महिलाये भी आवश्यकता से अधिक बोलने के कारण घर मे नए विवाद को जन्म देंगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन उदासीनता युक्त रहेगा। दिन के आरंभ से ही किसी भी करी को लेकर ज्यादा उत्साह नही दिखाएंगे प्रतिस्पर्धा से भी स्वयं को दूर ही रखेंगे। आज आपको जितना मिले उसी में संतोष कर लेंगे लेकिन महिलाये किसी ना किसी कारण अंदर से जली भुनी रहेंगी घर मे अव्यवस्था फैलने का कारण भी रहेंगी। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी जिसके कारण किसी की छोटी बातो को दिन से लगा लेंगे। परिवार में चुगली एवं ईर्ष्यालु वातावरण रहने से बाहर समय बिताना अधिक भायेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य में सफलता को लेकर मन में संशय रहेगा। संतानों के भविष्य के कारण चिंता होगी। मध्यान के बाद किसी स्त्री द्वारा लाभ की संभावना है। नौकरी पेशा अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। आलस्य भारी पड़ सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
बीते दिन की तुलना में आज का दिन शान्तिप्रद रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि एवं तार्किक बल का सही जगह प्रयोग करेंगे। झगड़े अथवा उलझनों वाले कार्य से स्वयं को दूर रखेंगे इसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। दोपहर के आसपास आपका सनकी स्वभाव कुछ ना कुछ हानि भी करायेगा। धन संबंधित कार्य आपकी व्यवहार शून्यता के कारण उलझेंगे परन्तु शीघ्र ही किसी के सहयोग मिलने से सुलझ जाएंगे। कार्य व्यवसाय में प्रारंभिक परिश्रम के बाद दोपहर के समय से धन की आमद शुरू हो जाएगी खर्च हिसाब से करेंगे। महिला वर्ग से कोई भी काम निकालना आसान रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन चंचलता आपके व्यक्तित्त्व पर हावी रहेगी लेकिन इसका परिणाम शुभ ही मिलेगा। लोग आपकी बातों को गंभीर नही लेंगे जिससे बड़ी गलती करने पर भी बच जाएंगे। मनमौजी स्वभाव अवश्य किसी कार्य मे नुकसान दिलाएगा फिर भी आज आकस्मिक लाभ होने के आसार है। व्यवसायियो के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहतर बनेगा कार्य क्षेत्र पर कम समय एवं लागत में अधिक मुनाफा कमा लेंगे। महिलाओ को अकस्मात धन अथवा उपहार की प्राप्ति होगी लेकिन स्वभाव से लालची रहेंगी। धन का खर्च आय की तुलना में अधिक रहेगा फिर भी मानसिक रूप से दिन भर प्रसन्न रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। कीमती वस्तुओ की खरीददारी पर खर्च होगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन विषम फलदायी रहेगा अधिकांश कार्य संभावनाओं के विपरीत होने से दुविधा में रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र पर किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचे परिणाम नेष्ट हो होंगे। दैनिक कार्यो को छोड़ शेष सभी कार्यो में संघर्ष करना पड़ेगा। जो भी कार्य करने का प्रयास करेंगे उसमे कुछ ना कुछ विघ्न अवश्य आएंगे अथवा अधूरा रह जायेगा। खर्च चलाने के लिए जमा पूंजी का इस्तेमाल करना पड़ेगा जिससे घर का बजट गड़बड़ायेगा। सेहत नरम रहने से आलस्य एवं शीघ्र थकावट अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर आपके दयालु स्वाभाव के कारण प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे। लेन-देन में धन अटक सकता है इससे बचें। नौकरो से मीठा बोल कर कार्य निकाले।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन भर स्वभाव में लापरवाही रहेगी परन्तु फिर भी लाभ के प्रसंग मिलते रहेंगे। जिस कार्य से दूर रहने का प्रयास करेंगे उसी से फायदा होगा।
दिन का अधिकांश समय मन को प्रसन्न करने वाले प्रसंग बनेंगे। कार्यो में सहज सफलता मिलने से उत्साह बढ़ेगा। भाग्य साथ देने से अटके कार्य पूर्ण होंगे धन की आमद होती रहेगी। पारिवारिक सदस्यों की कार्य क्षेत्र पर सहायता मिलेगी। सरकारी कार्य में बाधा आने की संभावना है फिर भी किसी के सहयोग से पार कर लेंगे। नौकरी पेशा जातको को अतिरिक्त कार्य का लाभ शीघ्र मिलेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारो से मिलने के प्रसंग बनेंगे। पारिवारिक में प्रेम रहेगा लेकिन प्रेम प्रसंगों में दुखद अनुभव होंगे लंबी यात्रा के योग है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन पिछले दिन की तुलना में बेहतर रहेगा परिश्रम तो आज भी अधिक ही रहेगा लेकिन इसका फल तुरंत मिलने से धर्य बना रहेगा। आज कुछ काम बेमन से भी करने पड़ेंगे लेकिन इसका फल निकट भविष्य में मंत्रियों जैसा सम्मान दिलाएगा। कार्य व्यवसाय में अन्य लोगो की अपेक्षा कम मेहनत से लाभ अर्जित कर लेंगे। महिला वर्ग नई-नई फरमाइशें करके घर का बजट बिगाड़ेंगी। आज पारिवारिक संबंधो को जोड़ कर रखने का प्रयास करें। आज आपकी विवेकी कार्यशैली रहने से आपसी विवादों को बढ़ने नही देंगे पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में जल्दबाजी करने से पहले ध्यान रहे इसके परिणाम आगे गंभीर हो सकते है। सरकारी कार्य लेदेकर करने से बचें। सेहत छोटी मोटी समस्या को छोड़ ठीक रहेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके स्वभाव में आडम्बर अधिक रहेगा। सार्वजिक क्षेत्र एवं धार्मिक कार्य भी दिखावे के लिए करेंगे। आध्यात्म में रुचि तो रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि तक ही पूजा पाठ करने के बाद भी काम ना होने पर मानसिक तनाव अनुभव करेंगे। घर मे किसी के गलत आचरण के कारण शांति भंग भी होगी। कार्य व्यवसाय पर अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा जिसके परिणाम स्वरूप आशानुकूल लाभ से वंचित रहेंगे फिर भी खर्च चलाने लायक धन मिल जाएगा। महिलाये घरेलू कामो पर कम ही ध्यान देंगी। मध्यान बाद आपका ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिजनों के साथ भविष्य का चिंतन होगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी आप स्वयं अथवा किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे इसके कारण अतिरिक्त खर्च के साथ भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। मानसिक बेचैनी आज भी बनी रहेगी। नौकरी पेशा जातको की दिनचर्या आज विशेष संघर्ष वाली रहेगी व्यवसायी वर्ग भी जोड़ तोड़ करके ही थोड़ा बहुत लाभ प्राप्त कर सकेंगे। धन की आमद न्यून रहेगी परन्तु खर्च आवश्यकता से अधिक होने पर आर्थिक स्थिति गड़बड़ायेगी। महिला वर्ग सेहत की अनदेखी करने के कारण बीमारी को बढ़ाएंगी। सम्पति का विवाद बढ़ने से परिवार में तना-तनी हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी उदासीनता छायी रहेगी। लाभ के अवसर मिलते हुए भी हाथ से निकल सकते है। आज हर क्षेत्र पर विवेक एवं संयम का परिचय दें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज भी दिनभर परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी रहेंगी। आज कुछ भ्रामक खबरे सुनने को मिलेंगी इनपर ध्यान ना दें अन्यथा समय नष्ट होगा। दिन का आरम्भिक भाग लेट लतीफी के कारण खराब होगा परन्तु मध्यान से संध्या तक सभी कार्य सहज रूप से चलते रहेंगे। घर एवं बाहर सर्वत्र आपके कार्य की प्रशंसा होगी। व्यवसायी वर्ग आज मनोवांछित लाभ पाने से उत्साहित रहेंगे लेकिन नौकरी वाले लोग जल्दबाजी में गलती कर सकते है। आपका हितैशी व्यवहार अन्य सभी से निकटता बढ़ाएगा लोग आपको अपने मन की बात निसंकोच होकर बताएंगे। आर्थिक लाभ पूर्वनियोजित के साथ ही अकस्मात भी होगा। महिलाओं की भावनाएं आज पल-पल में बदलेंगी जिससे सही निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। बड़े लोगो से स्वार्थ सिद्धि पूर्ण कर लेंगे। मौसमी बीमारियां अकस्मात लगेंगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन शुभ फलदायी है सेहत आज थोड़ी प्रतिकूल रहेगी लेकिन अन्य सभी कार्य पहले से अधिक बेहतर होंगे। घर मे सुख समृद्धि आएगी। आय एक से अधिक साधनों से होगी पर विघ्न डालने वाले भी अधिक रहेंगे अनुभवियों की राय भी गलत हो सकती है इसलिये अपने ही विवेक से कार्य करें। व्यवसाय एवं नौकरी में अतिरिक्त आय बनाने के अवसर मिलेंगे। महिलाये गृहस्थ में खरीददारी के ऊपर ध्यान देंगी सुख के साधनों में वृद्धि होगी इनपर खर्च भी अधिक रहेगा परन्तु अनावश्यक नही लगेगा। संताने मनोकामना पूर्ति होने से प्रसंन्न रहेंगी। बुजुर्ग आपकी आडम्बर युक्त दिनचार्य से असहमति दिखाएंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मध्यान तक का समय व्यर्थ की गतिविधियों में खराब करेंगे इसके बाद का समय भी कुछ खास नही रहेगा मन मे धन प्राप्ति की कामना लगी रहेगी लेकिन उचित मार्गदर्शन की कमी के चलते आज सीमित साधनों से ही संतोष करना पड़ेगा। दिन का आरंभिक भाग काल्पनिक दुनिया की सैर में बीतेगा। मन मे बड़ी-बड़ी योजनाए बनायेगे परन्तु इनको साकार करने में फिसड्डी साबित होंगे। महिलाये स्वयं की आवश्यकता से अधिक बड़ाई करने पर हास्य की पात्र बनेंगी लेकिन गृहस्थी के लिए फिर भी उपयोगी ही रहेंगी। कारोबार को लेकर आशाये बहुत रहेंगी परन्तु आकस्मिक निर्णय लेने के समय दुविधा में पड़ेंगे। जोड़ो की समस्या से परेशानी होगी। परिवार के प्रति आज अधिक संवेदनशील रहेंगे। कार्य व्यवसाय से समय निकाल परिजनों के साथ समय बितायेंगे।