आज का पंचांग : आज है  सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग  ।

लॉयन न्यूज बीकानेर। -ज्योतिषी मनोज व्यास के अनुसार आज है सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग  सुबह ११.३० से आरम्भ । आज ११.३० से १२.३० के बीच में नई वस्तु लाएं या नए वस्त्र जरूर पहनें ताकि आपको लाभ मे उत्तरोतर वृद्धि होगी या कोई चांदी का छल्ला अपनी अनामिका उगली में पहने तो भी वृद्धि कारक है

 आज का पंचांग

दिनांक   : ४ सितम्बर, २०२०

वार : शुक्रवार

सूर्योदय : प्रात: ६.१७ बजे

हिन्दू मास : अश्विन कृष्ण पक्ष

विक्रम संवत : २०७७

तिथि : द्वितीया दोपहर २.२५ तक उपरांत तृतीया

योग : शूल दोपहर १.५५  तक

करण : गर दोपहर २.२५ तक

नक्षत्र :  उतरा भाद्र पद ११.३० उपरांत रेवती

राहूकाल : सुबह ११.०२ से १२.३७ तक

चौघडिय़ा : चर सुबह ६.१७ से ७.५२, लाभ सुबह ७.५२ से ९.२७  शुभ दोपहर १२.३६ से  २. ११  चर  दोपहर ५.१९ से ६.५५ तक

अभिजीत : १२.१० से १.०२ तक

दिशा शूल : पश्चिम दिशा

चन्द्र राशी : मीन

आज का विशेष :  सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग  सुबह ११.३० से आरम्भ ।

आज का राशिफल

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाला है आज अपनी आवश्यकताओं को कम करने का प्रयास करें सुखी रहंगे। काम-काज के सिलसिले में भाग-दौड़ अधिक रहेगी परन्तु परिणाम अल्प रहने से निराशा होगी। आर्थिक कारणों से ज्यादा परेशान रहेंगे धन लाभ स्वयं के बल पर नही हो पायेगा घर मे किसी सदस्य की अथवा स्वयं की सेहत बिगड़ सकती है। आज कोई भी जोखिम वाला कार्य करने से परहेज करें। गहरे पानी अथवा ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने से बचे। आज आप जिद्दी स्वभाव के कारण कष्ट भोगेंगे विवेक से काम लें।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन भी आपके लिए लाभदायी रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा लेकिन क्रोध को वश में रखें अन्यथा परिणाम उल्टे भी हो सकते है। दिन के आरंभ में कार्यो को लेकर लापरवाही रहेगी परन्तु बाद में गंभीरता से प्रत्येक कार्य करेंगे नौकरी पेशा जातक आज कार्य क्षेत्र में बदलाव का विचार बनाएंगे शीघ्र ही इस विषय मे शुभ समाचार भी मिल जाएंगे। बेरोजगार लोगो का परिश्रम आज खाली नही जाएगा। परिवार अथवा आस पडोसियो की छोटी मोटी बातो को अनदेखा करें व्यर्थ विवाद से बचे रहेंगे। शेयर आदि कार्यो में निवेश लाभ देगा आर्थिक लाभ थोड़ा थोड़ा कर होता रहेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज आपको स्त्री वर्ग का विशेष सहयोग मिलेगा जिससे व्यवस्थाएं सुधारने में आसानी होगी साथ ही उपयुक्त लाभ पाने के अधिकारी भी बनेंगे। आज परिवार की महिलाये भी गृहस्थ को सुधारने में बराबर की भागीदार रहेंगी। व्यवसायी वर्ग की प्राथमिकता ज्यादा से ज्यादा धन कमाने की रहेगी इस कारण शरीर की भी अनदेखी करेंगे। दिल अथवा अन्य गंभीर रोग के मरीज आज ज्यादा परिश्रम वाला कार्य ना करें नाही किसी विवाद में पड़े परेशानी खड़ी हो सकती है। ऐश्वर्य वृद्धि के साथ ही धन लाभ उत्तम रहेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपको इच्छा के विपरीत कोई कार्य करना पड़ेगा जिससे मन निराशा एवं ग्लानि से भरा रहेगा। आज धर्म के प्रति आस्था अधिक बढ़ेगी घरेलू कार्यो को भी गंभीरता से करने से टकराव की स्थिति से बचेंगे। कार्य व्यवसाय आज अन्य लोगो के निर्णय पर निर्भर रहेगा। व्यवसायियों को नए अनुबंध मिल सकते है परन्तु इसके लिये उच्चाधिकारियों अथवा किसी अन्य व्यापारी की खुशामद करनी पड़ेगी। धन लाभ आज सामान्य ही रहेगा खर्च आसानी से निकाल लेंगे। परिजन आज आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे फिर भी व्यर्थ बोलने से बचें शांति रहेगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन प्रतिकूल फलदायी है सभी कार्य विशेष कर यात्रा अथवा मशीन से जुड़े कार्य सतर्क हो कर करें आकस्मिक दुर्घटना में चोटादि का भय है। कार्य क्षेत्र पर भी आज चोरी अथवा अन्य कार्यो से हानि के योग है। नौकरी पेशा जातक अथवा व्यवसायी आज के दिन पहले अधूरे कार्य पूर्ण करें इसके बाद ही अन्य काम हाथ मे ले अन्यथा कोई बड़ी गलती होने से क्षति होगी। धन लाभ मुश्किल से निर्वाह योग्य हो सकेगा। सेहत के प्रति आज लापरवाही करेंगे जिसका परिणाम आगे गंभीर हो सकता है। घर का वातावरण उथल-पुथल रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप लोगो के विरोध एवं प्रतिस्पर्धा के बाद भी लाभ पाने में सफल रहेंगे लेकिन आज आपका स्वभाव अंदर से कुछ बाहर से कुछ रहेगा फिर भी आपकी लोगो से काम निकालने की कला आज अवश्य काम आएगी। मीठे व्यवहार से किसी से भी आसानी से स्वार्थ सिद्ध कर सकेंगे नौकरी पेशा जातक भी अधिकारियों से थोड़ी खुशामद के बाद कार्य निकाल लेंगे। मध्यान के समय को छोड़ आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार आएगा। परिवार में भी आज आपका मन लगा रहेगा स्त्री-सन्तानो की इच्छा पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे। बुजुर्गो से लाभ होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सेहत और व्यवसाय दोनोके दृष्टिकोण से उतार चढ़ाव वाला रहेगा। दिन के आरंभ से ही सुस्ती बनी रहेगी जिस कारण कार्य क्षेत्र पर भी विलम्ब होगा। आज अधिकांश लाभ के सौदे लापरवाही या आलस्य के कारण हाथ के आगे से निकलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी निरंतर गिरावट आएगी इसके साथ ही आकस्मिक खर्च बढ़ने से ज्यादा परेशानी होगी फिर भी यथा संभव किसी से उधार ना लें अन्यथा चुकाना भारी पड़ेगा। धन को लेकर किसी से उलझना ठीक नही डूबने की आशंका है। परिवार के सदस्यों की अनदेखी करने से माहौल अशांत हो सकता है।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप सभी कार्यो में अपनी कार्यकुशलता का परिचय देंगे। आज आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य विलम्ब से होंगे जिससे थोड़ी बेचैनी रहेगी लेकिन इंतजार का फल मीठा ही रहेगा धन लाभ आवश्यकता से अधिक एवं एक से अधिक साधनों से होगा। आज आपको खर्च करने में संकोच नही करना पड़ेगा जब भी जिस भी वस्तु का मन करेगा आसानी से प्राप्त कर लेंगे। घर एवं बाहर मिलनसार माहौल मिलने से कार्यो की थकान कम होगी। परिजन आपकी पसंद का विशेष ध्यान रखेंगे। उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी आपको कार्य व्यवसाय से संबंधित एवं घरेलू समस्याएं लगी रहेंगी। व्यवसाय में मेहनत करने के बाद भी अल्प लाभ होगा आज व्यवहार में कटुता रहने से स्नेहीजन से दूरी बढ़ने के साथ ही आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य के खाते में जा सकता है आर्थिक कमी के चलते कुछ आवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहायता मिलना मुश्किल रहेगा। परिवार में महिलाओं के हाथ भी कुछ नुकसान हो सकता है। आज आपकी भावनाओं को समझने वाला कोई नही मिलेगा। दिनचर्या को सामने बनाए रखने के लिए स्वयं में परिवर्तन लाएं।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन बीते कुछ दिनों की अपेक्षा लाभदायी रहेगा। आवश्यक कार्यो में आरम्भ में कुछ उलझने रहेंगी परन्तु धीरे धीरे इनमे सफलता मिलती जाएगी। कार्य व्यवसाय में स्थिति पक्ष में होने के लिए कुछ समय लग सकता है फिर भी धन की आमद आज निश्चित होगी। आपके विचार अन्य लोगो से एकमत ना होने पर भी लाभ दिलाने वाले रहेंगे। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा महिला अथवा पुरुष मित्रो को बाते आंख बंद कर मान लेने भले ही इससे आपको परेशानी ही हो। परिवार में शांति रहेगी।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन के आरंभिक भाग में ईश्वरीय भजन पूजन में विशेष रुचि लेंगे मानसिक एवं शारीरिक रूप से चुस्त रहंगे। आज कार्य व्यवसाय में नए निर्णय लेने के लिए समय उपयुक्त नही नए अनुबंध मिलेंगे लेकिन इनसे शीघ्र लाभ नही उठा पाएंगे। आर्थिक कारणों से भाग-दौड़ अधिक करनी पड़ेगी अंत मे परिणाम निराश करने वाले रहेंगे। संचित धन कोष में भी कमी आएगी। महिलाये आज ज्यादा भक्ति भाव वाली रहेंगी जिस कारण घरेलू काम काज में विलंब होगा लेकिन आज गृहस्थी के साथ ही आर्थिक उलझनों को सुलझाने में महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संध्या के समय थकान अधिक रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी किसी इच्छा के पूर्ण होने से मन दिन भर प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र पर कुछ गलतफहमी हो सकती है लेकिन जड़ ही स्थिति स्पष्ट होने से व्यवधान आने से बचेंगे। अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग दोनो कार्य के प्रति गंभीर रहेंगे जिससे सफलता निश्चित मिलेगी परन्तु अधिकारी वर्ग से काम निकालने के लिए विभिन्न युक्तियां लगानी पड़ेंगी। सरकारी कार्य भी आज थोड़े प्रयास से पूर्ण हो सकते है। धन लाभ आशानुकूल रहेगा परिवार में शुभ कार्य होंगे शुभ समाचार भी मिल सकते है।