लॉयन न्यूज,बीकानेर,29 मार्च। बीती रात को माफिया और बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का मौत हो गयी। बीती रात को बंादा में जेल से अस्पताल में अंसारी को तबीयत खराब होने के चलते शिफ्ट किया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने अंसारी को मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और मुख्तार के परिजनों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि मुख्तार को षडयंंत्र के तहत मारा गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुख्तार के खाने में धीमा जहर दिया जा रहा है। मुख्तार की मौत के बाद यूपी के कई जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गयी है। वहीं मुख्तार के परिजनोंं और समर्थकों का लगातार बांदा पहुंचने का सिलसिला देर रात से ही जारी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इसको लेकर हाईलेवल बैठक की है।

जाने कौन था माफिया मुख्ताार
माफिया मुख्तार अंसारी पूर्वाचंल का एक ऐसा नाम था। जिससे एक समय में पुलिस भी कांपती थी। पुलिसकर्मी भी अंसारी पर कार्रवाई करने से डऱते थे। मुख्तार कई मर्तबा जेल से ही चुनाव लड़ा और माननीय बना। पूर्वांचल की राजनीति में अंसारी परिवार हमेशा से ताकतवर रहा है। इसका असर मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया और बनारस तक है। मुख्तार अंसारी खुद भी मऊ सीट से लगातार 5 बार विधायक चुना गया। मुख्तार पर 61 केस दर्ज थे। इनमें हत्या के 8 केस तो जेल में रहने के दौरान दर्ज हुए। मुख्तार पर भाजपा के एक विधायक की हत्या का भी आरोप था।

ऐसा कहा जाता है कि जेल कोई भी रही हो लेकिन मुख्तार का रूतबा कभी कम नहीं हुआ। एक जेल के अधिकारी ने तो यहां तक कहा कि मुख्तार के साथ जेल में बैटमिटन खेलने के लिए जिलों के अधिकारी पहुंचते थे। मुख्तार का सियासी रूतबा भी खुब चला। सपा हो या फिर बसपा सभी दलों में उसकी धाक रहीं। वर्तमान में मुख्तार के भाई सांसद है वहीं बेटा जेल में होने के बावजूद भी चुनाव जीतकर विधायक बना हुआ है।

योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की गयी। बीते करीब सात सालों में मुख्तार और उसके करीबियों की सैकड़ों करोड़ों की अवैध सम्पतियों को ध्वस्त-सीज किया जा चुका है। वहीं पुरे गिरोह पर पुलिस ने लगाम लगा दी। मुख्तार को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी में लाने के लिए भी यूपी की पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया था। मुख्तार अंसारी के पूरे परिवार पर गैंग चलाने का आरोप है। उसके बेटे,पत्नी,बेटों की पत्नियों पर कई गंभीर मामले दर्ज है।