वर्ल्ड कप में आज भारत का सामना डिफेंडिंग चैंपियन से
लॉयन न्यूज नेटवर्क। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज यानी रविवार 29 अक्टूबर को भारत का सामना डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से होगा। मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2 बजे होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे होगा। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ ODI वर्ल्ड कप में 20 सालों से जीत का इंतजार है। टीम को आखिरी बार जीत 2003 में मिली थी। उसके बाद दोनों के बीच दो मुकाबले हुए। 2011 वाला मैच टाई रहा और 2019 में भारतीय टीम को हार मिली।