सुख समृद्धि और शांति के लिए हुआ हवन
लॉयन न्यूज,बीकानेर,5 मई। शहर अपना 537वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। जिसको लेकर घर-घर में तैयारियां की जा रही है। वहीं दूसरी और शहर और समाज में सुख,समृद्धि और शांति के लिए आज चाडा परिवार द्वारा पांच कुंडीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया। स्थानीय विश्वकर्मा गेट के सामने स्थित खाकी बगेची में विद्धान पंडि़तों द्वारा यह महायज्ञ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। सुबह 8 बजे शुरू हुए इस महायज्ञ में 21 पंडितो द्वारा विधि विधान से इस महायज्ञ को करवाया। इस सम्बंध में कमल किशोर साध और घनश्याम साध ने बताया कि शहर और समाज में सुख समृद्धि के लिए यह महायज्ञ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने आहुति देकर सुख,समृद्धि की कामना की।