[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext=" खबर को सुनें "]
नीट की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड किया
May 25, 2023
लॉयन न्यूज नेटवर्क। नीट (NEET) कोचिंग कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। वह पढ़ाई के लिए करीब एक साल पहले कोटा आया था। छात्र कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में कमला उद्यान एरिया में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट ने बुधवार रात करीब 9 बजे अपने रूम में ही फंदा लगा लिया था। प्रारंभिक जांच-पड़ताल में स्टूडेंट के नोट्स के बीच एक लड़की को लिखे लेटर भी मिले हैं। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। पुलिस मामले की आगे जांच में जुट गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छात्र बिहार का रहने वाला था।