आज का पंचांग
प. मनोज व्यास
शरद पूर्णिमा

24 अक्टूबर 2018
अश्विन शुक्ल पूर्णिमा, बुधवार, 2075
सूर्योदय – 6.45
सूर्यास्त – 5.58
सूर्य दक्षिणायन

आज की रात चंद्रमा पृथ्वी के काफी करीब आ जाता है। इसलिए इस दिन को महत्वपूर्ण माना गया है। चंद्र किरणें आरोग्यदायी होती हैं, इसलिए शरद पूर्णिमा की रात को खीर या मतीरा छत पर रखकर सुबह खाने की मान्यता है। शरद पूर्णिमा को भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी की तान छेड़ कर सभी गोपिकाओं को बुलाया और अमृतपान करवाया
आज, शरद पूर्णिमा को मीरां जयंती, वाल्मीकी जयंती है। आज रेवती नक्षत्र सुबह 9.22 तक रहेगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र है। भद्राकाल 10.30 तक रहेगा। राहु काल 12.21 से 13.44 तक। दिशा शूल उत्तर। भद्राकाल और राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य वर्जित हैं।

चौघडिय़ा-
लाभ का सुबह 6.45 से 8.10 तक । अमृत का सुबह 8.10 से 9.33 तक। चर का शाम 3.08 से 4.32 । लाभ का 4.32 से 5.56 तक।

आज की दिन की सलाह
आज की रात चांदी के बर्तन में खीर का चंद्रकिरणों से अभिसिंचित करके अगले दिन सुबह परिजनों के साथ प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। इससे आरोग्य और पुष्टि प्राप्त होगी।
वृषभ, कन्या और मकर राशि वाले विशेष ध्यान रखें। आज का दिन इस राशि के जातक के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। इन राशियों के जातक दूध या दही में केसर मिलाकर भगवान शिव को अर्पित करें।

आज का दिन और राशियों पर प्रभाव
मेष – शुभ
वृषभ – अशुभ
मिथुन – शुभ
कक – शुभ
सिंह – सामान्य
कन्या – अशुभ
तुला – सामान्य
वृश्चिक – शुभ
धनु – सामान्य
मकर – अशुभ
कुंभ – शुभ
मीन – सामान्य

कौनसी राशि में बैठे हैं कौनसे ग्रह
सूर्य – तुला
चंद्रमा – मेष
मंगल – मकर
गुरु – वृश्चिक
शुक्र – तुला
बुध – तुला
शनि – धनु
राहु – कर्क
केतु – मकर