लोकतंत्र का महापर्व
लॉयन न्यूज,बीकानेर,19 अप्रेल। नागौर में वोटिंग के दौरान विवाद हो जाने की खबर सामने आयी है। जहां पर कांग्रेस से निष्कासित नेता तेजपाल मिर्धा पर कुचेरा में हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार कुचेरा कस्बे में रालोपा व भाजपा कार्यकर्त्ताओं के बीच झड़प हो गई। झड़प में कुचेरा नगरपालिका अध्यक्ष तेजपाल मिर्धा के सिर पर चोट आई। बताया जा रहा है कि रालोपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के बीच तेजपाल मिर्धा बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान तेजपाल मिर्धा का सिर फूट गया।