लोकसभा चुनाव
लॉयन न्यूज,बीकानेर,24 अप्रैल। चुनावी रैली के दौरान केन्द्रीय मंत्री के बेहोश हो जाने की खबर सामने आयी है। मामला महाराष्ट्र के यवतमाल से जुड़ी है। जहां पर शिंदे गुट के नेता राजश्री पाटिल के समर्थन में केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गयी और बेहोश हो गए। मंच पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। एकबारगी मंच पर अफरा-तफरी मच गयी।
घटना के कुछ देर बात नितिन गडकरी ने पोस्ट करके बताया कि वह स्वस्थ हैं। उन्होंने लिखा- रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं। 2018 में भी नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बेहोश हो गए थे।