पहले से चल रहा है विवाद
लॉयन न्यूज,बीकानेर,18 अप्रैल। पडौसी द्वारा फायर करने और फसल जला देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में शेरूणा थाने में बापेऊ निवासी खेतूदेवी पत्नी चूनाराम ने खेत पडौसी दीपाराम पुत्र लालराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 16 अप्रैल की रात को 8 बजे के आसपास बापेऊ की है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी उसका खेत पडौसी है। 16 अप्रैल की रात को आरोपी उसकी ढ़ाणी में घुसा और गाली गलौच करने लगा। जब प्रार्थिया ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने पहले तो फायर किया। जिसके बाद धमकी देते हुए गेंहू की फसल को आग लगा दी। जिससे उसकी फसल को नुकसान हुआ है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि दोनो पक्षों में पहले से विवाद है और मुकदमा भी दर्ज किया हुआ है।