करोड़ों डॉलर देकर अपनी पत्नी से अलग होगा यह हॉलीवुड एक्टर!
हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी और उनकी पत्नी अमाल अब अलग रहने लगे हैं। खबर है कि दोनों ने तलाक लेने का मन बना लिया है। फिल्म जगत में इस कपल को सबसे आकर्षक कपल में से एक माना जाता है। मगर जानकारी के मुताबिक मतभेदों के कारण इन दोनों ने भी तलाक लेने का मन बना लिया है। एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ओके मैगजीन के हवाले से कहा जा रहा है कि अमाल और जॉर्ज जल्द ही तलाक की घोषणा कर सकते हैं। अगर यह तलाक होता है तो इसकी कीमत 30 करोड़ यूएस डॉलर हो सकती है। इस अलगाव से हॉलीवुड जगत में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार अमाल बच्चे चाहती थीं जबकि जॉर्ज ऐसा नहीं सोचते हैं। साथ समय बिताने के बाद दोनों ने पाया है कि उनकी जिंदगी में प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं। यही कारण है कि वो अलग हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच शिकायतों की लिस्ट बढ़ती चली जा रही थी। इसी के चलते दोनों का रिश्ता ऐसे मोड़ पर आ गया था जहां अलग होने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।
जानकारी के अनुसार जब जॉर्ज और अमाल मिले थे तो दोस्तों को लगता था कि ये दोनों परफेक्ट मैच है। मगर अब कुछ दोस्तों को लगता है कि ऐसा नहीं है। यह भी अलग हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार बच्चों को लेकर जॉर्ज पर खूब दबाव था। वो मुश्किल से इस मुद्दे पर राजी हुए थे मगर बाद में उन्होंने अपना निर्णय बदल लिया और अमाल टूट गईं।