लॉयन न्यूज, लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड सिंगर माइली साइरस ने अपने घर में लक्ष्मी पूजा की। मां लक्ष्मी को फल और हलवे का भोग लगाया। अगरबत्ती और दिए भी जलाए। पूजन की फोटो उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की। फोटो में माइली के गुरू भी नजर आ रहे हैं। माइली ने ड्राइंग हॉल को कुशन और फूलों से सजाया और फिर विधि विधान से पूजा की। माइली के हिंदू धर्म को अपनाने की खबरें सबसे पहले 2012 में सामने आईं थीं। तब इस सिंगर ने बाएं कंधे पर ओम टैटू बनवाया था। इसके बाद उनके फैन्स ने पूछा था कि क्या आप हिंदू धर्म अपनाने जा रही हैं?
ज्ञात रहे कि पॉप सिंगर और सॉन्ग राइटर माइली सायरस का जन्म 23 नवंबर, 1992 को अमेरिका के फ्रेंकलिन में हुआ। 25 साल की साइरस डिज्नी चैनल सीरिज हैना मॉण्टेना में लीड कैरेक्टर के लिए खास तौर से जानी जाती हैं। 9 साल की उम्र से ही एक्टिंग में रुचि दिखाने लगी थीं। उन्होंने 2003 में टिम बर्टन की ‘बिग फिश’ में यंग रूथी की भूमिका निभाई। डेस्टिनी सायरस के नाम से पॉपुलर हो गईं। माइली को पेटा ने 2015 की ‘सेक्सिएस्ट वेजिटेरियन सेलिब्रेटी’ का खिताब दिया था। साइरस ने इस लिस्ट में 100 दूसरे सेलेब्स को पीछे छोड़कर ये खिताब अपने नाम किया था। 2008 में 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ माइली फोर्ब्स मैगजीन की 100 टॉप सेलेब्रिटी लिस्ट में 35वें नंबर पर थीं।