बॉर्डर इलाके में सियासत का पारा गर्म

लॉयन न्यूज,बीकानेर,22 अप्रैल। प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर प्रथम चरण में चुनाव हो चुके है। वहीं दूसरे चरण में 13 सीटों पर चुनाव होंगे। जिनमें पश्चिमी राजस्थान की जोधपुर और बाड़मेर सीट भी शामिल है। बाड़मेर सीट पर निर्दलीय रविन्द्र सिंह की एंट्री के बाद से ही सियासी पारा गर्म है। हर रोज आम जनता के बीच स्टार प्रचारक पहुंच रहे हैं वहीं रविन्द्र खुद अकेले ही मोर्चा संभाले हुए है।

 

बाड़मेर-जैसलमेर और बालोतरा को मिलाकर लोकसभा की एक सीट है। जिस पर करीब 22 लाख वोटर है। करीब पांच सौ किलोमीटर तक फैले इस लोकसभा क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठत लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा के प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में ग्रेट खली के बाद अब कंगना रनौत के रोड़ शो की तैयारियां की जा रही है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम के लिए पीसीपी चीफ गोविंद सिंह और प्रभारी रंधावा मोर्चा संभाले हुए है। वहीं रविन्द्र सिंह लगातार प्रचार में जुटे है।

 

कैलाश चौधरी ने बीते दिनों रविन्द्र सिंह की विदेश यात्रा को लेकर सवााल उठाए तो पलटवार करते हुए रविन्द्र ने भी कहा दिया की इस बार जनता खली और खलबली के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे-भाई को आर्शीवाद देगी। वहीं कांग्रेस नेता लगातार रविन्द्र सिंह को भाजपा की बी टीम कहते हुए हमला कर रही है।
कुल मिलाकर इस बार यहां का चुनाव रोमांच से भरपुर है।

 

एक तरफ पाला बदलकर आए उम्मेदराम अपने आंकड़ों के जरिये चुनावी वैतरनी पार हो जाने की बाते कर रहे है तो दूसरी और कैलाश चौधरी मोदी के नाम पर सवार है और राष्ट्रवाद के नाम पर वोट करने की अपील कर रहे हैं। रविन्द्र भाटी मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार दोनो ही प्रत्याशियो पर हमला कर रहे हैं। रविन्द्र भाटी ने अपने प्रचार में अब हेलीकॉप्टर की एंट्री करवा दी है। जिसके बाद से तो भाटी के समर्थक और ज्यादा उत्साहित और अब भाटी का हेलीकॉप्टर से प्रचार भी सुर्खियां बंटोर रहा है।