लॉयन न्यूज, नोहर। सरदारपुरा बास में एडीएम कोर्ट की कर्मचारी फूली देवी धर्मपत्नी स्व: राजेंद्र भाम्भू पटवारी के घर कल रात चोरों ने सेंधमारी की। जानकारी के अनुसार चोर 15 तौला सोना, 8 जोड़ी चांदी की पाजेब, लगभग 1,50000 नगदी कुछ अन्य कीमती सामान अपने साथ ले गए।

चोरों का घर प्रवेश मुख्य द्वार के पास वाले कमरे की खिड़की खुली रहने के कारण उसमे से अंदर जाने का अनुमान माना जा रहा है। परिवार के 3 लोग पास के ही कमरे में कूलर चलाकर सो रहे थे।

इसी के साथ इनके पीछे वाले मकान मामराज शर्मा के घर पे चोरों ने हाथ साफ करने के लिए घर में दाखिल हुए पर उनके हाथ कुछ नहीं लगा चोरों में उनके 2-3 सुटकेश घर की छत पे ले जाके खंगाले पर उसमे उनके हाथ कुछ नहीं लगा। जबकि इस मोहल्ले में चौकीदार का पहरा भी रहता है। पुलिस व एस डी एम भानीराम भी पहुंचे मौके पर।