लॉयन न्यूज, श्रीगंगानगर। अपनी रिश्तेदारी में एक युवती को बार-बार फोन कर उसे उठा ले जाने, उससे दुष्कर्म करने और उसके मोबाइल फोन पर वाट्सअप के जरिये अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने एक फौजी को गिरफ्तार किया है, जोकि सिकंदराबाद में तैनात है। हिन्दुमलकोट पुलिस ने गिरफ्तार किये गये फौजी देवेंद्रसिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी माहुवाना, थाना अरनीवाला, जिला फाजिल्का, पंजाब को कोर्ट में पेश किया।

उसका पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड मिला है। पुलिस ने बताया कि सीमावर्ती गांव पक्की के एक शख्स ने 18 जून 16 को मुकदमा दर्ज करवाते हुए देवेन्द्र सिंह पर उसकी पुत्री को परेशान करने का आरोप लगाया था। यह युवती श्रीगंगानगर के एक कॉलेज में पढ़ती है। पुलिस के अनुसार जब यह मामला दर्ज हुआ, उससे तीन-चार दिन पहले ही देवेन्द्र सिंह का इस युवती से फोन पर सम्पर्क हुआ था। फिर वह उसे वाट्सअप पर गलत मैसेज भेजने लगा। फोन कॉल कर धमकी देने लगा कि वह उसे उठा ले जायेगा और उसके साथ दुष्कर्म करेगा।

यह मामला धारा 354 डी, 506 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत दर्ज किया गया। पुलिस ने देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार करने के लिए सेना के जरिये भरसक प्रयास किये, लेकिन सैन्य प्रशासन ने कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस ने बताया कि देवेन्द्र सिंह स्पोर्ट्स कोटे में सेना में है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कईं दिनों से उसके परिवार वालों पर ही दबाव बनाया हुआ था। कल शाम उन्होंने देवेन्द्र सिंह को थाने में पेश कर दिया।पुलिस ने देवेन्द्र सिंह और युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल को पहले ही हासिल कर लिया था।