लॉयन न्यूज,बीकानेर,4 अप्रैल। पूर्व विधायक द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना भीलवाड़ा से जुड़ी है। जहां पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार धाकड़ ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की है। जिसके बाद धाकड़ को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया जानकारी के अनुसार पारिवारिक क्लेश के चलते पूर्व विधायक ने आत्महत्या की है।