लोकेश शर्मा ने पूर्व सीएम गहलोत पर लगााए गंभीर आरोप
लॉयन न्यूज,बीकानेर,24 अप्रैल। वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
पूर्व अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा ने आज जयपुर में बड़ा धमाका किया है। पूर्व सीएम गहलोत पर शर्मा ने गंभीर आरोप लगा है। शर्मा ने पेपर लीक,फोन टेपिंग,सचिन पायलट और गजेन्द्र सिंह शेखावत को लेकर कई बड़ी बाते कहीं है। शर्मा ने कहा कि 16 जुलाई 2020 को मेरे पास गहलोत के पीएसओ रहे रामनिवास का कॉल आया था। कहा था- सीएम ने आपको बुलाया है। मैं पिंक हाउस पहुंचा तो गहलोत मेरा इंतजार कर रहे थे। गहलोत ने मुझे एक प्रिंटेड कागज और एक पेन ड्राइव दी। उसमें तीन ऑडियो क्लिप थी, जिसमें विधायकों की खरीद-फरोख्त की बात थी।

 

पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी ने कहा- जो पेपर उन्होंने दिया, इसमें गजेंद्र सिंह शेखावत, भंवरलाल शर्मा और संजय जैन की बातचीत का हवाला था। पेन ड्राइव और पेपर देकर कहा- जल्दी जाकर मीडिया को दे दीजिए। मैंने घर आकर लैपटॉप में ऑडियो को ट्रांसफर किया। इसके बाद मोबाइल में लिया। फिर मीडिया को भेज दिया। ये ऑडियो मुझे सोशल मीडिया से नहीं मिला था। अशोक गहलोत ने मुझे पेन ड्राइव के जरिए सभी ऑडियो क्लिप दी थी।

 

उन्होंने कहा- अगले दिन जब अखबारों में खबरें छपीं। मुकदमे दर्ज हुए। कौन लोग है, जो सरकार गिराना चाहते हैं। इससे गजेंद्र सिंह को जोड़ा गया। ऐसी मंशा थी कि इस पूरे खेल के पीछे बीजेपी है। लेकिन हम सभी ने सुना सचिन पायलट ने कहा था- हम लोगों की सुनवाई नहीं हुई थी। इसलिए एकत्र होकर आलाकमान तक अपनी बात पहुंचाना चाहते थे। लोकेश शर्मा ने बताया- जैसे ही अशोक गहलोत को ये पता चला, उन्होंने सारा षड्यंत्र रचा था। जो लोग उनके (सचिन पायलट) साथ गए थे, उनके फोन सर्विलांस पर थे। सभी को ट्रैक किया जा रहा था। इसमें पायलट भी शामिल थे। सभी का मूवमेंट पता किया जा रहा था।
वहीं शर्मा ने पेपर लीक को लेकर बड़ी बात कहीं। शर्मा ने बताया कि पेपर लीक और उसके माफिया को लेकर गहलोत सरकार के पास सम्पूर्ण जानकारी थी लेकिन पेपर लीक के माफियाओं को बचाने का काम गहलोत सरकार ने किया। शर्मा ने कहा कि मुझे बलि का बकरा बनाया गया। फोन टैपिंग के मामले में मुझे अकेले छोड़ दिया गया है।

 

बता दे कि लोकेश शर्मा लगातार विधानसभा चुनावों के बाद से ही पूर्व सीएम गहलोत पर हमलावर है। चुनावों के बाद भी शर्मा ने विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर सवाल खड़े किए थे।