लोकतंत्र की खुबसूरती
लॉयन न्यूज,बीकानेर,19 अप्रेल। लोकतंत्र के महापर्व पर अलसुबह से ही खुबसूरत तस्वीरे सामने आ रही है। लगातार आमजन अपने कर्तव्य के प्रति जागरूकर होकर वोट करने के लिए मतदान केन्द्रो तक पहुंच रहे है। ऐसी दो अलग-अलग तस्वीरे नारी शक्ति की सामने आई है। एक तरफ युवा और फस्र्ट टाइम वोटर है तो दूसरी तरफ अनुभव बुजुर्ग माताजी जो कि बीमारी के बाद भी अपना धर्म निभाने के लिए मतदान केन्द्र तक पहुंची। गिरधरदास बाल मूंधडा विद्यालय में बने मतदान केन्द्र पर सवेरे ही रक्षा सारस्वत पुत्री मुकेश सारस्वत ने अपना पहला वेाट देने पहुंची। जहां पर मतदान स्थल पर कर्मचारियों ने रक्षा का सम्मान किया। रक्षा ने देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए बताया कि उसने अपने बूथ पर पहला वोट दिया।
वहीं दूसरी ओर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वेद व्यास की माँ इन्द्र देवी व्यास ने बीमारी होने और हाथों कैनुला लगे होने के बाद भी महेश भवन के अपने बूथ पर जाकर वोट दिया।