मंबई।    सलमान खान की लव लाइफ हमेशा से लोगों के बीच टॉकिंग पॉइंट रहती है। इन दिनों सलमान अपनी इंग्लिश गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर को लेकर चर्चा में हैं। आजकल दोनों को लेकर कुछ ना कुछ खबरें आती ही रहती हैं। अब एक बार फिर सलमान और लूलिया ने खबरों को हवा दे दी है। दरअसल हाल ही सलमान अपनी फैमिली के साथ मुम्बई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। खास बात यह थी कि इस दौरान उनके साथ लूलिया भी थीं। वे सलमान की मदर सलमा के साथ उनका हाथ पकड़े नजर आईं। साथ ही सलमान की बहन अलवीरा भी थीं। हालांकि फोटोग्राफर्स की नजर से बचने के लिए सलमान और लूलिया साथ नहीं आए। दोनों अलग-अलग गाडिय़ों में बैठकर वहां से निकले। चर्चा है कि सलमान और लूलिया ने शादी का मन बना लिया है और वे इस साल के अंत तक विवाह बंधन में बंधने का सोच रहे हैं। उधर, सलमान ने हाल ही अली अब्बास जफर की फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग खत्म की है। अब वे फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए रोमानिया जाएंगे जहां अनुष्का शर्मा भी उन्हें जॉइन करेंगी।