कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था
लॉयन न्यूज नेटवर्क। कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में कोचिंग स्टूडेंट के मर्डर का मामला सामने आया है। कोचिंग छात्र सत्यवीर (17) यूपी के गोरखपुर का रहने वाला था। और कोटा में रहकर जेईई तैयारी कर रहा था। सोमवार देर शाम दोस्तों के साथ चाय पीने इन्द्र विहार इलाके में गया था। वहां उस पर कुछ बदमाशों ने सरिए से हमला कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल झगड़े के कारण सामने नहीं आए हैं। शव को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शिफ्ट करवाया है। प्रत्यासक्दार्शियों के अनुसार, वारदात में बिहार के लड़के शामिल थे।

 

जानकारी के अनुसार सत्यवीर 2 साल से कोटा में रह रहा था। उसकी मां भी साथ रहती थी। दोनों इंद्रा विहार इलाके में रहते थे। सत्यवीर शाम को दोस्त के साथ चाय पीने गया था। इंद्रा विहार इलाके में पंजाबी मैस के पास एक थड़ी पर चाय पी रहा था। उसी समय मुंह पर कपड़ा बांधे कुछ बदमाश वहां आए। आते ही बदमाशों ने सत्यवीर पर सरिए से वार किया। सत्यवीर के मुंह व सिर चोट लगी। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सत्यवीर परिवार में इकलौता था। बेटे की मौत की सूचना पर पिता गांव से कोटा के लिए रवाना हुए। पिता के कोटा आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।